सैमसंग ने जानकारी दी है कि वह अगले महीने की शुरुआत में बैटमैन थीम पर आधारित गैलेक्सी S7 एज का लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन पेश करेगी। इसका नाम सैमसंग गैलेक्सी S7 एज इनजस्टिस एडिशन होगा। सैमसंग गैलेक्सी S7 एज इनजस्टिस एडिशन स्मार्टफोन के साथ बैटमैन स्क्रीनसेवर भी मिलेगा।
साथ ही यूजर को गियर वीआर, बैटमैन स्टाइल वाला बैक कवर, गोल्ड बैटरैंग, एक चार्जर और हैडफ़ोन भी मिलेगा। फ़िलहाल इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आप को बता दें कि कंपनी 'इनजस्टिस: गोड्स अमंग अस' गेम के तीसरे जन्मदिन के मौके पर मना रही है।
सैमसंग गैलेक्सी S7 एज इनजस्टिस एडिशन स्मार्टफोन को चीन, सिंगापुर, कोरिया, लैटिन अमेरिका और रूस में लांच किया जायेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसके बाद यह अन्य देशों में पेश किया जायेगा।
