जीत के साथ सनराइजर्स ने IPL-9 के फाइनल में बनाया यह नया रिकॉर्ड..

Mohsin Shaikh
0













रविवार को आईपीएल 9 के खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु को 8 रन से हराकर जीत अपने नाम कर ली। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रिकॉर्ड बना डाला। सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास में फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर (208/7) बनाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 2011 में आरसीबी के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड तोडा।

सनराइजर्स ने कप्तान डेविड वार्नर के तूफानी अर्द्धशतक (69) की मदद से यह रिकॉर्ड बनाया। वार्नर ने 38 गेंदों में 8 चौंको व 3 छक्कों की मदद से यह रन बनाए। बेन कटिंग ने 15 गेंदों में 39 रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि युवराज ने 38 रनों का योगदान दिया। इससे पहले आईपीएल फाइनल में सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सीएसके के नाम दर्ज था, जब 2011 में उसने बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे। इसी के साथ हैदराबाद आईपीएल सीजन 9 चैंपियन बन गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top