सिर्फ एक ऊँगली से उठ जाता है 70 किलो का पत्थर..

Mohsin Shaikh
0













भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोग चमत्कार को नमस्कार करते हैं।यहाँ पर कई धर्मों के लोग बड़ी सरलता और शांती के साथ रहते हैं। इस देश में मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघर हर मोड़ पर मिलते हैं। इनमे कुछ अनोखी छवि के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं। लोग यहाँ आकर अपनी मन्नतें और मुरादें कहते हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसी दरगाह की जो सैंकड़ों वर्ष पुरानी है।

800 साल पुरानी है दरगाह
महारष्ट्र के पुणे से महज कुछ दूरी पर है शिवपुर। इस शिवपुर में एक दरगाह है कहते हैं कि यह दरगाह 800 साल पहले एक अखाड़ा हुआ करता था। इसी जगह पर पहलवानों की टोली इकठ्ठा होती और वर्जिश करती थी। लेकिन वर्जिश के बाद यहाँ के कुछ पहलवान एक सूफ़ी संत जिनका नाम कमर अली का उपहास उड़ाया करते थे। कुछ मंदिर, मस्जिदों का निर्माण आज के दौर में हुआ है तो कुछ इतने पुराने हैं कि उनके बारे में जानकारी नहीं मिलती।

उपहास करने पर सूफ़ी संत ने फूंका था मंत्र
कहते हैं पहलवानों के उपहास के कारन सूफ़ी संत कमर अली काफी नाराज़ हुए। उन्होंने 70 किलो के पत्थर में मंत्र फूंक दिया। मंत्र फूंकने के बाद से इस पत्थर को अब तक कोई अकेला शख्स नहीं उठा सका है। उसके बाद कई लोगों ने भरसक कोशिश की लेकिन अकेले एक आदमी के बस में नहीं था कि वो इस पत्थर को तस से मस कर सके। संत कमर अली का नाम लेने के बाद इस पत्थर को 11 लोग अपनी एक ऊँगली के सहारे उठा के हवा में उछाल देते हैं। कहते हैं आज भी अपने आप में यह किसी रहस्य से कम नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top