भारत में पैदा हुई दुनिया की सबसे भारी बच्ची..

Mohsin Shaikh
0












कर्णाटक के हासन जिले में १९ साल की महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है. उस बच्ची का वजन ६.८२ किलो है. उसे देश का सबसे वजनी बच्ची माना जा रहा है.बेलूर तालुका के दोड्डीहाली की रहने वाली नंदिनी ने हासन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में २३ मई को बच्ची को जन्म दिया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के शंकर ने बताया, 'बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ. वह भारत में अब तक की सबसे वजनी बच्ची है.इसके पहले देश में जन्मा सबसे वजनी बच्चा ५.८ किलो का था.नंदिनी का पति बेकरी में काम करता है. इतना वजनी बच्चा होने से दोनों चकित होने के साथ ही खुश भी हैं.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top