
सैमसंग भारतीय बाजार के लिए कुछ न कुछ लांच करता ही रहता है.इस बार सैमसंग ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया टैब पेश किया है, जिसका नाम है गैलेक्सी टैब आइरीस। इसकी खासियत यह है कि इस टैब में एक ऐसा सेंसर लगा है जो आप के आँखों की पुतली को पहचान सकता है.वैसे तो सैमसंग की कोशिश ये है कि वो इस डिवाइस को कॉरपोरेट और सरकार को बेचे।
इस टैब की कीमत १३४९९ रुपए है.इसकी स्क्रीन ७ इंच की है. इसके साथ ही इसमें १.२ गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर लगा है.वहीँ, मेमोरी की बात हो तो ८ जीबी इंटरनल मेमोरी को २०० जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है.१.५ जीबी रैम के साथ इस टैब में ३६०० एमएएच की बैटरी दी गई है और ५ मेगापिक्सेल का कैमरा भी दिया गया है.