
आईपीएल ९ के शुरुआत में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर किस क़दर अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी ये सबको पता है लेकिन अचानक से टीम के कप्तान ने विराट कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। अब हालात ये है कि टीम आईपीएल का ख़िताब जीतने से महज एक कदम दूर है.
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले ये टीम दो बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो चुकी है मगर ख़िताब अपने नाम करने मेंपाई कामयाब नहीं हो पाई. वर्ष २००९ में एडम गिलक्रिस्ट और वर्ष २०११ में डेनियल विटोरी की कप्तानी में टीम फाइनल तक तो पहुंची थी मगर जीत नहीं पाई. अब तीसरी बार विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. ऐसे में अगर विराट कोहली अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाते हैं तो आरसीबी पहली बार आईपीएल ख़िताब अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। साथ ही विराट कोहली इस टीम को ख़िताब दिलाने वाले पहले कप्तान बन जायेंगे।