16 सालों के बाद हुआ यह करिश्मा, भारतीय टीम को मिला देसी कोच

Unknown
0












आखिरकार इंतज़ार की वो घड़ियां समाप्त हो गई और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के नाम का ऐलान कर दिया गया। अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे और अगले एक वर्ष तक वो टीम के मुख्य कोच के तौर पर काम करते रहेंगे। मगर क्या आपको पता है की आखिरकार कितने सालों के बाद भारतीय टीम को देसी कोच मिला है।

16 सालों के बाद हुआ यह करिश्मा

वर्ष 2000 के बाद ये पहला मौका है जब भारतीय टीम को देसी कोच मिला है। अनिल कुंबले के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम को 16 सालों के बाद पहला देसी कोच मिला है। साथ ही वो छठे ऐसे कोच हैं जो भारत के हैं। इससे पहले साल 1999-2000 तक कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के देसी कोच रह चुके थे। इसके बाद से भारत को जितने भी कोच मिले वो सारे विदेशी थे। हालाँकि साल 2007 में रवि शास्त्री को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का अस्थायी कोच बनाया गया था। आइए एक नज़र डालते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के कोच पर........

अजित वाडेकर          (1992-1996) भारत
संदीप पाटिल             (1996-1996) भारत
मदन लाल                (1997-1999) भारत
अंशुमन गायकवाड़   (1997-1999) भारत
कपिल देव                (1999-2000) भारत
जॉन राइट                (2000-2005) न्यूज़ीलैंड
ग्रैग चैपल                 (2005-2007) ऑस्ट्रेलिया
गैरी कर्स्टन              (2008-2011) दक्षिण अफ्रीका
रवि शास्त्री               (2015-2016) टीम डायरेक्टर, भारत

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top