
HTC ने एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Desire 630 सबसे पहले MWC में पेश किया गया था। जिसके बाद कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। 14,990 रुपये की कीमत वाला ये स्मार्टफोन ग्रेफाइट, ग्रे रीमिक्स और स्ट्रैटस व्हाइट रीमिक्स कलर में उपलब्ध है। इस फोन को आप HTC के सेंटर या किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
HTC Desire 630 के फीचर्स:
5 इंच की एचडी सुपर एलसीडी के साथ इस फोन में 2 जीबी रैम दी गई है। इसके साथ HTC Desire 630 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर से लैस है। 4जी सपोर्ट वाला ये फोन 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसे 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। यही नहीं, इस फोन का रियर कैमरा एलईडी फ़्लैश, बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.4 से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें बीएसआई सेंसर और एफ/2.8 अपर्चर के साथ 5 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सबसे बड़ी खासियत इस फोन में इसकी साउंड क्वालिटी है। HTC Desire 630 बूमसाउंड टेक्नोलॉजी और डॉल्बी साउंड के साथ आता है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इस फोन वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी दिए गए हैं। इसके अलावा ये फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो करता है। डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ Desire 630 2200 एमएएच बैटरी से लैस है। इतना ही नहीं, HTC Desire 630 में प्रोक्सीमिंटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप जैसे फीचर भी हैं।