
अब वो दिन दूर नहीं जब आपको महज सौ रुपये में सालभर तक इंटरनेट की सेवा मिले। इसके लिए भारत आई डाटाविंड ने लोगों को सस्ते इंटरनेट का सपना दिखाया है। कंपनी का कहना है कि वो वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर यानि वीएनओ के लिए आवेदन करने जा रही है, जिसका लाइसेंस जारी होने के बाद वे एक साल तक के इंटरनेट सेवा के लिए मात्र 100 रुपये ही चार्ज करेगी।
वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर के लिए बकायदा सरकार ने दिशा-निर्देश जरी कर दिया है, जिसके बाद ही कंपनी डाटाविंड ने मोबाइल वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर परियोजना पर 100 करोड़ रुपये निवेश का प्लान किया है।