नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे रोज़ खाने में, सलाद में और पानी में निचोड़ कर खाना चाहिए। यदि आप रोज़ नींबू नहीं खाते तो इन फायदों को पढ़कर ज़रूर खाने लगेंगे।
1. बाल गिरने, बाल होने पर, सिर में रुसी व जुंए होने पर नींबू के रस में आँवले का चूर्ण मिलाकर सिर धोने से फायदा होता है।
2. चांवल बनाते समय नींबू के रस की कुछ बूँदें डाल देने से चांवल एक दूसरे से जुड़ते नहीं है और खिले-खिले तैयार होते हैं।
3. मुंहासे दूर करने के लिए चौथाई नींबू का रस निचोड़ कर उसमे थोड़ी सी मलाई मिलाकर इसे एक महीने तक चेहरे पर लगाते रहने से चेहरे पर निखार आ जाता है तथा मुंहासे दूर होते हैं।
4. नींबू के रस में काली मिर्च, धनिया और भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन करने से पेट की बीमारियाँ दूर होती हैं।
5. नारियल के तेल में नींबू का रस मिलकर लगाने से खुजली में आराम मिलता है।
6. सब्ज़ी, दाल, सलाद आदि में नींबू के रस की बूंदें मिला देने से उनका स्वाद बढ़ जाता है।
अजवाइन का पानी पिने के 7 फायदे
