'सुल्तान' का दम ! फिल्म ने कमाए 400 करोड़ रुपये

Unknown
0











बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने विदेशी सिनेमा घरों को  मिला कर कुल 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान ईद के अवसर पर 6 जुलाई को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है।

फिल्म ने अपने पहले सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में नेट 208 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सलमान खान की यह लगातार चौथी फिल्म थी जिसने 200 करोड़  की कमाई की है। इससे पहले किक, बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। सलमान खान की सुल्तान ओवरसीज में भी कामयाबी का डंका बजा रही है। फिल्म ओवरसीज में अब तक कुल 108 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

इस तरह सुल्तान भारतीय बाजार और ओवरसीज मिलाकर ग्रॉस 408 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इससे पहले सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने ओवरसीज मिलाकर 399 करोड़ की कमाई की थी। 400 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पीके, बजरंगी भाईजान, चेन्नई एक्सप्रेस धूम 3 का नाम शामिल है। पीके बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। पीके ने ओवरसीज मिलाकर कुल 792 करोड़ की कमाई की है।

यह क्या! 5000 रु. से भी कम में मिल रहा है एलईडी टीवी

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top