मोहम्मद शमी बने सबसे तेज़ी से 50 विकेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाज़

Unknown
0













एंटिगा में चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपनी गेंदबाज़ी से बना डाला। मोहम्मद शमी भारत की तरफ से सबसे तेज़ी से 50 विकेट टेस्ट मैचों में लेने वाले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं।

शमी ने ऐसा कारनामा 13 टेस्ट मैचों में किया

ऐसा कर मोहम्मद शमी ने तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रसाद ने भी टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट 13 टेस्ट मैच खेलकर पुरे किये थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इरफ़ान पठान और श्रीसंत हैं जिन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 50 टेस्ट विकेट प्राप्त किये थे। भारत के महान आलराउंडर कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट 16 टेस्ट मैचों में हासिल करने में कामयाबी पाई थी।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने यह खबर लिखे जाने तक 4 विकेट चटका चुके थे। मोहम्मद शमी ने अपना पहला टेस्ट मैच कोलकाता में साल 2013 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ खेल था।

विराट तो विराट, आश्विन ने भी लगा दिया शतक

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top