मारुती सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेजा ने लॉन्चिंग के सिर्फ चार महीनों में एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। स्टाइलिश लुक, आकर्षक स्टाइल, एडवांस फीचर्स, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और आक्रामक कीमत बदौलत लोगों ने इसे हाथों लिया है। इसी साल 8 मार्च को लॉन्च हुई ब्रेजा के लिए कुछ शहरों में तो 6-9 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विटारा ब्रेज़ा को केवल एक 1.3 लीटर डीडीआईएस-200 इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। कार में पावर तो ज्यादा नहीं मिलेगी लेकिन माइलेज के मामले में यह काफी बेहतर है। कार का एआरआई सर्टिफिकेट माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है।
इस कार में पांच पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसका बूट स्पेस भी काफी अछा है। फीचर्स की बात करें तो विटारा ब्रेज़ा में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कई कलर वाले डायल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। देखने में भी यह कार काफी आकर्षक है, स्टाइल में कंट्रास्ट रूफ, बॉडी ग्राफिक्स के साथ LED लाइटें दी गई हैं।
लॉन्च हुआ Swift का नया मॉडल, कीमत है 5 लाख से भी कम
