HTC डिजायर 626G डुअल सिम स्मार्टफोन पर ऑनलाइन रिटेलर साइट पेटीएम बम्पर छूट दे रहा है। बता दें कि पेटीएम पर इस स्मार्टफोन 52 प्रतिशत के छूट के साथ 9,575 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत बाजार में 19,999 रुपये है। इससे पहले भी कंपनी इस समार्टफोन की कीमत में दो बार कटौती कर चुकी है।
इस स्मार्टफोन फीचर्स की बात की जाये तो इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा जिसकी रिजोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सेल है। स्मार्टफोन में 1.7 GHz ऑक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर है और साथ में 2 GB का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन किस ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैमरे की बात करें तो इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा मौजूद है। 5 एमपी का कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3G, 4G, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11, माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Maruti VItara Brezza: सिर्फ 4 महीनों में मिलीं एक लाख से ज्यादा बुकिंग
