
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट की बेहतरीन पारी के बाद आर. आश्विन ने भी बल्लेबाज़ी में अपना रंग दिखाया और शतक बना दिया। वेस्टइंडीज की धरती पर आश्विन पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं और अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने का लोहा मनवाया।
वेस्टइंडीज में पहले शतक
भारतीय आलराउंडर आर. आश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी धरती पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया। उन्होंने इस शतक को पूरा करने के लिए 237 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके भी लगाए।
टेस्ट करियर का तीसरा शतक
ये आर. आश्विन के टेस्ट करियर का तीसरा शतक था। इससे पहले आश्विन ने अपने टेस्ट करियर में जो दो शतक लगाए थे वो भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगाए थे। हालाँकि ये दोनों टेस्ट शतक उन्होंने भारत में लगाए थे।
नेपाल ने क्रिकेट जगत को किया हैरान, लॉर्ड्स पर रचा इतिहास