
रजनीकांत की फिल्म कबाली बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी ये तो पता था लेकिन इतनी जल्दी रिकॉर्ड तोड़ पाने में सफल होगी ऐसा अनुमान ट्रेंड पंडितों ने भी नहीं लगाया होगा। कबाली भारत में 12 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, इसके साथ ही मूवी यूके और मलेशिया में भी रिलीज हुई है। यहाँ तमिल भाषी लोगों की संख्या काफी है। साउथ इंडिया में पहले दिन मूवी की एक भी टिकट उपलब्ध नहीं थी। सारी टिकटें बिक गई थीं।
'कबाली' ने पूरी दुनिया में 108 करोड़ की कमाई की है। भारत में फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 22 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने मात्र एक दिन में भारत में 40 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज करवाई है। रजनीकांत की इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कबाली ने आमिर खान की 'पीके' सलमान खान की 'सुल्तान' इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। आमिर की 'पीके' फिल्म ने यूएस में ओपनिंग डे पर 1,418,817 डॉलर की कमाई की थी और सलमान की हालिया रिलीज 'सुल्तान' की ओपनिंग डे कलेक्शन 784,194 डॉलर रही थी। जबकि, कबाली ने यूएस में प्रीमियर शो पर 1,922,995 डॉलर का कलेक्शन किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, यह पूरी फिल्म 12 अगस्त को देखने को मिलेगी।