नेपाल ने क्रिकेट जगत को किया हैरान, लॉर्ड्स पर रचा इतिहास

Unknown
0











नेपाल क्रिकेट टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर पदार्पण कर चुकी नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स पर अपना पहला मैच खेलते हुए नेपाल की टीम ने इतिहास रचते हुए एमसीसी इलेवन को 41 रनों से हराकर एक पुरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

नेपाल क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मार्लिबोन क्रिकेट क्लब के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमे उसके बल्लेबाज़ ज्ञानेंद्र मल्ला 39 और पारस खड़के ने अहम 30 रन बनाये। लेकिन 218 रनों के जवाब में घरेलु टीम एमसीसी, नेपाली स्पिनर्स के आगे बुरी तरह से पस्त होकर 176 रनों पर सिमट गई।

नेपाल के लिए सागर पुन और बसंता ने 3-3 विकेट अपने नाम कर एमसीसी को मुश्किल में डाल दिया। एमसीसी के लिए अंत तक डटे बल्लेबाज़ अडायर ने अपना संघर्ष जारी रखा और शतकीय पारी भी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिल सके।

3 महीने भारत में रहेगी इंग्लिश टीम, खेलेगी 5 टेस्ट,3-3 वनडे T20

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top