भारत की लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन DLX लॉन्च किया है जिसे एंट्री लेवल LXI और LDI वेरियंट्स को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 4.54 लाख रुपये पेट्रोल और 5.95 लाख रुपये डीजल (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
इस मॉडल की खूबियां:
इस कार में 1.2 लीटर K-सीरीज VVT पेट्रोल और 1.3 लीटर DDiS डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा।
माइलेज:
कार का पेट्रोल इंजन 83bhp की पावर और 115Nm का टार्क जनरेट करेगा। डीज़ल वर्जन की बात की जाये तो यह 74bhp की ताकत और 190Nm का टार्क जनरेट करेगा। इन दोनों ही इंजनों को 5 स्पीड म,मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया है।
अन्य फीचर्स:
इस मॉडल में कंपनी ब्लूटूथ और USB कनेक्टिविटी से लैस सिस्टम और इनबिल्ट स्पीकर देगी। पावर विंडोज के साथ कार में सेंट्रल लॉकिंग और फोग लैम्प्स जैसे स्टैण्डर्ड फीचर भी मिलेंगे। इसमें 60:40 स्पिल्ट सीट्स, इलेक्ट्रिकल पावर स्टीयरिंग, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, ऑप्शनल EBD के साथ ABS और एयबैग्स भी मिलेंगे।
Dual-Rear कैमरा और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Honor 8
