टीम इंडिया के 22 वर्षीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में बना डाला एक बेहद खास रिकॉर्ड। अपने अलग अंदाज वाले गेंदबाजी एक्शन के लिए मशहूर बुहराह इन दिनों टीम इंडिया के लिए उपयोगी गेंदबाज साबित हो रहे हैं। इतना ही नहीं वे दुनियाभर के गेंदबाजों को पछाड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में एक वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बना गए हैं।
एक वर्ष में लिए सबसे ज्यादा 28 विकेटजसप्रीत बुमराह टी-20 क्रिकेट में एक वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने में टी-20 क्रिकेट में एक वर्ष में सबसे ज्यादा 28 विकेट लिए हैं। इस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डर्क नैनस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नैनस ने वर्ष 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 27 विकेट झटके थे। बुमराह के बाद आर.अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी 20 मैचों में इस वर्ष अब तक 23 विकेट लिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शनबुमराह ने अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 6.62 के इकानॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट झटके हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर तीन विकेट है।
