स्मार्ट क्लिक फ़ीचर के साथ आया Vivo Y21L

Unknown
0




















तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार को देखते हुए स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन Y21Lलॉन्च किया है. कंपनी ने इसे 7,490 रुपए की प्राइसरेंज में पेश किया है.
कस्टमर्स इसे दो शानदार शेड्स व्हाइट और ग्रे में खरीद सकते हैं. कंपनी के कहना है कि वाई सीरीज के वीवो वाई21 हैंडसेट का अपग्रेडेड वर्जन है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.5 इंच का FWVGA डिस्प्ले दी गई है. जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 854x480 पिक्सल है. दो सिम स्लॉट वाले इस फोन को 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का पोस्टर रिलीज़

इसकी 1 जीबी रैम मल्टी टास्किंग के लिए पर्फेकट है. स्टोरेज का पूरा ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसे 16 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं.
य़ह भी पढ़ें: सिर्फ 501 रुपए में मिल रहा है 8MP कैमरा वाला यह फोन एंड्रॉएड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड यह फोन फन टच ओएस 2.5 पर चलता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा फीचर्स की बात करें तो फेस ब्यूटी, वाटरमार्क, एचडीआर, पनोरमा, वॉयस कैपचर और पाम कैपचर जैसे ऑप्शंस शामिल किए गए हैं.

इसकी 2000MAh की बैटरी इसे गजब की पावरबैकअप देती है. इस फोन को सबसे खास बनाता है इसका स्मार्ट क्लिक फ़ीचर. जो यूजर्स को फोन की इजी एक्सेस देता है. स्मार्ट क्लिक फ़ीचर की मदद से यूज़र सिर्फ वॉल्यूम कंट्रोल बटन को दबाकर कस्टमाइज़्ड फ़ीचर या ऐप्स तक पहुंच सकते हैं.
खास फीचर के तौर पर इसमें एलटीई, एक्सेलेरोमीटर, फोटोसेंसिटिव सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास जैसे फीचर दिए गए हैं. वजन में सिर्फ 145 ग्राम का होने की वजह से ये यूजर फ्रेंडली है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top