फेसबुक, इंस्टाग्राम से पहले सोशल नेटवर्किंग के लिए गूगल की सोशल वेबसाइट ऑरकुट तो आपको याद होगी। खुद को समय के साथ नए फीचर्स अपडेट न कर पाने के कारण गूगल ने इसे 2014 में बंद कर दिया था। लेकिन, ऑरकुट एक बार फिर आपके बीच आने को तैयार है।
ऑरकुट के निर्माता ऑरकुट ब्यूककोकटेन सोशल मीडिया की दुनिया में नए नाम से धूम मचाने को तैयार हैं। इस बार उन्होंने 'हेलो' नाम नया ऐप तैयार किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा।
ब्यूककोकटेन के मुताबिक, हेलो सोशल मीडिया की जरूरत के अनुसार, सभी आधुनिक फीचर से लैस है। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने सभी परिचितों के साथ वीडियो, ऑडियो, टैक्स्ट और इमोशंस को नए अंदाज में शेयर कर पाएंगे।
फिलहाल यह ऐप कुछ देशों में लॉन्च हो चुका है और बाकी देशों में भी इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी है। अगस्त-सितंबर तक यह भारत में भी लॉन्च होगा।
यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले से और कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में 'हेलो' व्हॉट्सऐप और फेसबुक को कितनी टक्कर देगा।
