Lenovo A6600 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 6,999

TrendingJob
0
Lenovo A6600
Lenovo A6600














"इस फ़ोन में 5-इंच की HD डिस्प्ले और 4G VoLTE मौजूद है"


लेनोवो ने बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन A6600 पेश किया है. इसकी कीमत Rs. 6,999 है. इस फ़ोन को ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिये डिस्काउंट कीमत Rs. 6,600 के साथ ख़रीदा जा सकता है.

Phoneradar की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेनोवो A6600 में 5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. यह एक हाई डेफिनिशन डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 1280x720 पिक्सल है. इसमें 1.5GHz मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम मौजूद है. इस फ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफ़ोन 2300mAh की बैटरी से लैस है.

इसके साथ ही जानकारी मिली है कि इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मौजूद होगा, इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ और माइक्रो USB पोर्ट मौजूद है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top