हीरो ने पेश की नई 2017 ग्लैमर, पुराने मॉडल से इस तरह है अलग

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/04/hero-motocorp-launches-new-model-of-Glamour-bike.html


देश की नंबर वन दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नई बाइक ग्लैमर को लॉन्च किया है। कंपनी ने नई ग्लैमर को कार्ब्यूरेटर और फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन के साथ पेश किया है। बता दें कार्ब्यूरेटेड बाइक फ्रंट डिस्क ब्रैक और ड्रम ब्रैक में उपलब्ध है जबकि फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन सिर्फ डिस्क ब्रैक ऑप्शन में उपलब्ध करवाई गई है। कार्ब्यूरेटेड ड्रम बाइक की कीमत 59,280 रुपए, कार्ब्यूरेटेड डिस्क ब्रैक की कीमत 61, 506 रुपए और फ्यूल इंजेक्टेड डिस्क ब्रैक वेरिएंट की कीमत 69,908 रुपए रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम मुंबई के हिसाब से तय की गई है।

नई ग्लैमर को खरीदने के लिए आपको पुरानी ग्लैमर के दाम की तुलना में 10,000 रुपए अधिक चुकाने होंगे। हीरो ने नई ग्लैमर मोटरसाइकिल को फोर डुअल-टोन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस बाइक को खरीदने के लिए कंपनी की तरफ से एक ऑफर दिया जा रहा है। इस बाइक को आप अपने लिए मात्र 1,000 रुपए में बुक करवा सकते है और बाकी का पूरा पेमेंट 25 दिनों में भुगतान कर सकते है।

पुरानी ग्लैमर की तुलना में नई ग्लैमर में कुछ अधिक पॉवर के इंजन के साथ उतारा गया है। हीरो की नई ग्लैमर के दो वर्जनों में बीएस-4 मानक उत्सर्जन वाला 125cc इंजन लगा है। यह इंजन 11.4bhp की पॉवर के साथ 11Nm का टार्क भी जनरेट करता है। जबकि पुरानी ग्लैमर का इंजन 9.13bhp की पॉवर और 10.35Nm का टार्क देती थी। दोनों इंजनों को 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इस बाइक के इंजन में स्टॉप-स्टार्ट वाली i3S टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें सेमी-डिजिटल लेआउट वाला इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया हुआ है और बाकी का साइकिल पार्ट्स ब्लैक कलर में दिया गया है। यह पुरानी ग्लैमर से वजन में 3 किलोग्राम हल्की है। इसके साथ ही इसमें सेमी-डबल क्रैडल-टाइप चैसी दी गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top