गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपर जिअंट्स को 7 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/04/vivo-ipl-2017-gujrat-beats-pune-by-7-wickets.html

आईपीएल-10 के 13वें मुकाबले में गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपर जिअंट्स की टीम को 7 विकेटों से हरा दिया है। मैकुलम और ड्वेन स्मिथ की पहले विकेट के लिए की गयी 94 रनों की साझेदारी की बदौलत गुजरात ने पुणे के 172 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से ड्वेन स्मिथ (47), ब्रेंडन मैकुलम (49), कप्तान सुरेश रैना (35) और  आरोन फिंच ने (33) रन बनाये और टीम को दो ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।


इससे पहले गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। उसके बाद गुजरात लायंस के सामने राइजिंग पुणे सुपर जिअंट्स ने 172  रनों का लक्ष्य रखा है। पुणे की टीम ने राहुल त्रिपाठी (33), कप्तान स्टीव स्मिथ (43), बेन स्टोक्स (25), मनोज तिवारी (31) और अंकित शर्मा (25) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 171 रन बनाए। गुजरात के लिए तेज गेंदबाज एंड्रू टाई ने शानदार गेंदबाजी की। टाई ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए. जडेजा, स्मिथ और प्रवीण कुमार को एक-एक विकेट मिला।


जवाब में पुणे की शुरुआत बेकार रही और उसने रहाणे के रूप में अपना पहला विकेट शून्य पर ही खो दिया। उसके बाद त्रिपाठी और स्मिथ की तेज़ पारी की बदौलत पुणे ने अपने आप को संभाला। हालाँकि दोनों के आउट होने के बाद तिवारी, स्टोक्स और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत पुणे ने 20 ओवर में 171 रन बनाये और गुजरात के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top