जियो के समर सरप्राइज ऑफर को लेकर अब तक कोई क्लियरटी नहीं आई है। कब तक यूजर्स इसका फायदा ले सकते हैं कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने 10 अप्रैल से अपनी वेबसाइट से समर सरप्राइज ऑफर को लेने की प्रॉसेस खत्म कर दी है। साथ ही प्लान के लिए रिचार्ज का ऑप्शन भी हटा दिया गया है।
पहले वेबसाइट पर थी ये जानकारी...
इसके पहले तक जैसे ही आप जियो की ऑफिशियल वेबसाइट jio.com पर जाते थे। यलो कलर का पेज खुलता था जिसमें लिखा था कि ट्राई की एडवाइस को मानते हुए समर सरप्राइज ऑफर को कुछ दिनों में वापस ले लिया जाएगा। यहां समर सरप्राइज के लिए रिचार्ज करवाने का ऑप्शन भी उपलब्ध था।
अब ऐसी हुई वेबसाइट
इस यलो पेज की जगह जियो जल्द ही नए ऑफर्स और टैरिफ लॉन्च करने जा रही है ऐसी जानकारी दी जा रही है। इसको देखकर कहा जा सकता है कि जियो ने ट्राई के आदेश को पूरी तरह से अप्लाई करना शुरू कर दिया है। लेकिन आप अभी भी इस ऑफर को लेना चाहते हैं तो इसके तरीके उपलब्ध हैं।
इस यलो पेज की जगह जियो जल्द ही नए ऑफर्स और टैरिफ लॉन्च करने जा रही है ऐसी जानकारी दी जा रही है। इसको देखकर कहा जा सकता है कि जियो ने ट्राई के आदेश को पूरी तरह से अप्लाई करना शुरू कर दिया है। लेकिन आप अभी भी इस ऑफर को लेना चाहते हैं तो इसके तरीके उपलब्ध हैं।
रिलायंस जियो के आधिकारिक पेमेंट ऐप jiomoney ऐप से रिचार्ज करके आप इसका फायदा पा सकते हैं। जियोमनी ऐप में आपको plan मेन्यू में जाकर ऑफर को खोजना होगा। आप जियो प्राइम टैब को चुन लें। यहां पर आपके लिए दो रिचार्ज ऑप्शन हैं- 402 रुपए (99 रुपए में जियो प्राइम मेंबरशिप + 303 रुपए का रिचार्ज पैक) और 598 रुपए (99 रुपए में जियो प्राइम मेंबरशिप + 499 रुपए पैक)। इसके बाद आप अपनी पसंद का पैक चुन सकते हैं और एक महीने की कीमत में तीन महीने के लिए समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा उठाएं। जियोमनी के साथ रीचार्ज कराने पर आप 50 रुपए का कैशबैक भी पाएंगे।
mobikwik ऐप पर भी अभी समर सरप्राइज ऑफर मिल रहा है। यहां भी 402 & 598 Plans के ऑप्शन उपलब्ध हैं। दोनों पर 82 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यहां JIOSUMMER कूपन कोड भी दिया गया है। जो रिचार्ज के वक्त यूज करना होगा।
paytm पर भी समर सरप्राइज ऑफर लिया जा सकता है। यहां ये ऑप्शन उपलब्ध दिखाई दे रहा हैं। यहां 303 और 303+99= 402 के ऑप्शन उपलब्ध हैं।
