चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लीफोन ने सोमवार को अपना नवीनतम स्मार्टफोन लीफोन W7 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,599 रुपए रखी गई है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह फोन 22 क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करता है।
इस स्मार्टफोन की लुक और फीचर्स की बात करें तो देखने में यह फोन काफी शानदार है। फीचर्स के तौर पर इसमें 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है लेकिन इसके स्टारेज को माइक्रो कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 5 इंच की है। इसमें 5 मेगापिक्सल ऑटो फोकस पिछला कैमरा फ्लैश के साथ है तथा 2 मेगापिक्सल अगला कैमरा है।
स्मार्टफोन के लॉन्चिग के मौके पर लीफोन टेक्नॉलॉजी के व्यापार प्रमुख विनोद पंडित ने एक बयान में कहा, लीफोन डब्ल्यू7 की लांचिंग के साथ ही हमारा इरादा ग्राहकों को प्रीमियम डिवाइसेज किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराना है, जबकि उन्हें सभी नवीनतम स्पेसिफिकेशन मुहैया कराना सुनिश्चित करते हैं। लो बजट वाले ग्राहकों के लिए यह स्मार्टफोन बेहतर शानदार ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध होगा।
